36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पटना से मुंबई जा रही गोएयर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 158 यात्री

देश-विदेश

गोएयर की फ्लाइट संख्या जी-8 586 की औरंगाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान पटना से मुंबई की ओर रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या आने के बाद फ्लाइट की औरंगाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

गोएयर के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में क्रू सदस्यों समेत 158 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फ्लाइट को किस वजह से लैंडिंग कराई गई। अधिकारी अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल दूसरे विमान से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

बता दें ये गोएयर हाल ही में दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। 3 मई को पटना जा रही फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट ने बेंग्लौर से पटना के लिए उडऩा भरी थी, लेकिन आधे घंटे में फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। ये इमरजेंसी लैंडिंग भी तकनीकि खराबी के चलते हुई थी। UPUK Live

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More