26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नशे के खिलाफ अपने सपने की कार्यशाला और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तराखंड

देहरादून: अपने सपने संस्था माध्मिक विद्यालय छावनी परिषद क्लेमेंट टाउन में नशे के बड़ते चलन के खिलाफ एक कार्यशाला का आयोजन किया और

बच्चो के बीच एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया| जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नशे के खिलाफ चित्र उकेरे| इस चित्रकला प्रतियोगिता में अस्मतुल्ला ने प्रथम, निगत अंजुम ने द्वितीय और अल्ताफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|

अपने सपने संस्था की एच.आर. मनीषा चम्याल ने प्रतियोगिता के बाद सभी विद्यार्थियों को नशे पर होने वाले कुप्रभावो पर जानकारियाँ दी|उन्होंने आगे बताया की नशा एक समाजिक बुराई है, और यदि बच्चे इस बुराई को हटाने का कदम अपने परिवार से उठाये तो यह बुराई समाज से कम हो सकती है|

इस मौके पर छावनी परिषद क्लेमेंट टाउन स्कूल के प्रधानाचार्य ने “अपने-सपने” का धन्यवाद दिया और प्रशंसा की की वे बच्चो के कलात्मक विकास के लिएसराहनीय कार्य कर रहे है, और हमारी शुभकामनाएं संस्था के ऐसे कार्यो में हमेशा उसके साथ है, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओ को देश में बढ़ रहे नशे के चलन के प्रति भी सचेत रहने की सीख दी

अंत में संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बच्चो उदाहरण देते हुए बताया की कैसे एक होनहार विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर देता है| उन्होंने बच्चो को एक कहानी के माध्यम से यह सीख दी की हमे खुद से नशा करने से बचना ही है वरन दूसरो को इसके खतरों के प्रति सचेत करना है|

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव दीपक कोठियाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, एच.आर. मनीषा चम्याल, सहित विकास चौहान,श्वेता सिंह सौरव जोशी, दीप प्रकाश पन्त, वैशाली गुरंग,प्रांजल ,यशवंत,विवेक राणा, और विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे|

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More