एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. भास्करन का इनसा विजिटिंग साइंटिस्ट कार्यक्रम के लिए चयन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. भास्करन का प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (Indian National Science Academy–INSA) के विजिटिंग साइंटिस्ट कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चयन हुआ है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक माह तक विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में शैक्षणिक एवं शोध कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से 29 सितंबर 2026 को जारी चयन पत्र के अनुसार, डॉ. भास्करन को इस कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।

कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार डॉ. भास्करन को 15 फरवरी 2027 तक अपना एक माह का भ्रमण एवं शोध कार्य पूर्ण करना होगा। भ्रमण की समाप्ति के बाद उन्हें शोध कार्य की संक्षिप्त रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी को प्रस्तुत करनी होगी।

डॉ. भास्करन का इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयन विश्वविद्यालय में संचालित शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उन्हें देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शोध अनुभव प्राप्त करने तथा अकादमिक सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। डॉक्टर भास्करन 16 नवंबर से जे एन यू में अपना कार्य प्रारम्भ करेंगे l इस मौके पर उन्होने कहा की कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीप्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रोफ़ेसर रसायन विभाग प्रोफ़ेसर डी एस नेगी समेत विभाग के समस्त प्रध्यापको का मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरन्तर प्रोत्साहन ने उन्हें अपने अकादमिक एवं शोध कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की है

Related Articles

Back to top button