37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

क्या राहुल को वायुसेना और कैग पर भरोसा नहीं: रविशंकर

देश-विदेश

नई दिल्ली। राफेल मामले में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं?

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मामले (राफेल) में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। उन्हें (राहुल) भारतीय वायु सेना पर भरोसा नहीं है, कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक), उच्चतम न्यायालय पर भरोसा नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में अपने ट्वीट में कहा कि ये पीसी था? देखते देखते पीसी गायब हो गया और .2019 में कांग्रेस गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास में सबसे छोटा प्रेस कांफ्रेंस करने का गिनीज या लिम्का बुक आफ रिकार्ड बनाने निकले हैं। पात्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों के विस्तार के सामने राहुल गांधी की संक्षिप्तता परस्पर विरोधी है।

क्या राहुल को पाक के सर्टिफि केट की जरूरत: भाजपा
राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या उन्हें पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है? भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मामले रूराफेलरू में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। उन्हें (राहुल) भारतीय वायु सेना पर भरोसा नहीं है, कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) और उच्चतम न्यायालय पर भरोसा नहीं है। इसी के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास नहीं है जिसके फैसले में कहा गया है कि इसकी रूराफेलरू खरीद प्रक्रिया में किसी तरह का वाणिज्यिक अनुचित व्यवहार नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं? प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भारत के सशस्त्र बलों और नेताओं की अपेक्षा पाकिस्तान पर अधिक विश्वास करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या राहुल गांधी को राफेल के बारे में पाकिस्तान के प्रमाणपत्र की जरूरत है लेकिन इसमें हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते।

राहुल ने साधा निशाना
इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं? गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं। उन्होंने दावा किया, कि कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है। Source UPUK Live

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More