26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सदाबहार स्टार देवानंद की खोज देवभूमि उत्तराखंड की देविशी खंडूरी

मनोरंजन

देहरादून: सदाबहार स्टार देवानंद की खोज देवभूमि उत्तराखंड की देविशी खंडूरी पर आकर खत्म हुई थी। देविशी खंडूरी मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना नाम है। वह मुंबई में जन्मी और उनकी एजूकेशन भी वहीं हुई। कॉलेज के साथ ही देविशी ने मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी।

2011 में देविशी को सिने स्टार देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ में काम करने का मौका मिला। अब देविशी खंडूरी फिल्म ‘खेल तो अब शुरू होगा’ में जारा का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म 13 मई 2016 को रिलीज होगी। फिल्म एक आम मुस्लिम लड़की की कहानी है। देविशी ने देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा।

देहरादून निवासी देविशी खंडूरी ने बताया कि फिल्म में वह सोलो लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनका नाम जारा है। जारा एक छोटे शहर की मुस्लिम लड़की है। बचपन में ही उसकी शादी अब्बास से हो जाती है। जिसके बाद अब्बास कहीं चला जाता है।

वह अब्बास का इंतजार करती है। काफी टाइम बाद उसकी अब्बास के हमशक्ल जय से मुलाकात होती है। फिल्म में कुछ गैंगस्टर जय को ढूंढ रहे होते हैं। जबकि जारा जय को अब्बास समझती है। यही कहानी आगे बढ़ती जाती है।

फिल्म आखिरी क्षणों तक लोगों को बांधे रखती है। देविशी बताती हैं कि मेरा किरदार पूरी फिल्म को लेकर चलता है। मसलन जारा का रोल फिल्म में की रोल है। जारा एक मुस्लिम लड़की है, इसी को देखते हुए उन्होंने फिल्म के ऊर्दू भी सीखी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More