33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

शादी के लिए दीपिका और रणवीर इटली के लिए रवाना

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। शुक्रवार रात दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ डाले इटली के लिए रवाना होते नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग भी नजर आए।

दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इस मौके पर दीपिका वाइट कलर के टर्टलनेक वाइट टॉप और साइड स्लिक स्कर्ट में थीं जबकि रणवीर भी वाइट आउटफिट में ही दिखाई दिए।

रणवीर के पैरंट्स भी इटली के लिए रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु से दीपिका पादुकोण के पैरंट्स भी इटली के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को होगी। शादी में केवल नजदीकी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद दीपिका-रणवीर की शादी का रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More