37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

1.86 लाख नये मामले के साथ पिछले 44 दिनों में दैनिक नये मामले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचे

देश-विदेश

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 23,43,152 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 76,755 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.50 प्रतिशत है।

दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी के साथ भारत में अब लगातार 12वें दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे में 1,86,364 नये मामले सामने आए।

साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 15वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,59,459 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 73,095 ज्यादा लोग स्वस्थ हैं।

भारत में आज बीमारी से कुल 2,59,459 लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 2,48,93,410 लोगों में कोविड-19 ठीक हुआ है। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.34 प्रतिशत हो गयी है।

     भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,70,508 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33.90 करोड़ है।

     जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 10.42 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9 प्रतिशत हो गया। यह लगातार चार दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20.57 करोड़ हो गयी। भारत अमेरिका के बाद 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाला दूसरा देश है।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 29,38,367 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 20,57,20,660 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

98,28,401

 

दूसरी खुराक

67,48,360

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

1,53,49,658

 

दूसरी खुराक

84,25,730

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

1,52,65,022

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

6,36,22,329

 

दूसरी खुराक

1,02,22,521

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,77,84,682

 

दूसरी खुराक

1,84,73,957

कुल

 

20,57,20,660

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More