25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ दक्षिण चीन सागर के ऊपर केंद्रित, 5 जनवरी को अंडमान सागर की ओर इसके अग्रसर होने का अंदेशा: अंडमान द्वीपों के लिए तूफान पूर्व निगरानी

देश-विदेश

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ 3 जनवरी, 2019 को प्रातः साढ़े आठ बजे पोर्ट ब्लेयर से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में 6.0 O एन अक्षांश और 105.0 O ई देशांतर के निकट दक्षिण चीन सागर के ऊपर केंद्रित हो गया। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर अग्रसर होने और 5 जनवरी, 2019 को पूर्वाह्न में अंडमान सागर के ऊपर केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद ‘पाबुक’ के उत्तर-पश्चिम की ओर अग्रसर होने और 6 जनवरी, 2019 को शाम/रात के समय अंडमान द्वीपों के पार चले जाने की संभावना है। इसके बाद ‘पाबुक’ के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर उन्मुख होने और फिर से म्यांमार तट के निकट पूर्वोत्तर की ओर मुड़ जाने तथा इसके बाद 7-8 जनवरी, 2019 को और कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

चेतावनी :

1.  भारी वर्षा की चेतावनी –

5 जनवरी, 2019 की शाम से अंडमान द्वीपों पर कई स्थानों पर वर्षा और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बाद में इसकी तीव्रता बढ़ जाने और 6 जनवरी को कई स्थानों पर वर्षा होने और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 7 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अंदेशा  है।

2.  तेज हवाएं चलने की चेतावनी –

4 जनवरी, 2019 की शाम से दक्षिण म्यांमार एवं थाईलैंड के तट पर और उससे दूर अंडमान सागर के पास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और फिर इसकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने की आशंका है। धीरे-धीरे 5 जनवरी को अंडमान सागर के पास इन हवाओं की गति पहले 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे तथा फिर और भी ज्यादा तेज होकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने का अंदेशा है। 6 एवं 7 जनवरी को अंडमान द्वीपों, अंडमान सागर और पूर्वी-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

3.  समुद्र के हालात –

4 जनवरी, 2019 की शाम से दक्षिण म्यांमार एवं थाईलैंड के तट पर और उससे दूर अंडमान सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। 5 जनवरी को अंडमान सागर में और 6 एवं 7 जनवरी को अंडमान सागर और पूर्वी-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों में और भी ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

4.  मछुआरों को आगाह किया –

मछुआरों को 4-7 जनवरी के दौरान अंडमान सागर में और 6-7 जनवरी को समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। चक्रवाती तूफान की दिशा पर निरंतर करीबी नजर रखी जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

चक्रवाती तूफान की दिशा के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए www.imd.gov.in और www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in पर जाएं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More