40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वर्तमान मे प्रदेश में 13,217 हाॅटस्पाॅट एरिया तथा 13,309 कन्टेनमेंट जोन: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी कल महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन योजना ‘मिशन शक्ति‘ का शुभारम्भ करेगें। मिशन शक्ति में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम चलायें जायेेंगे। यह कार्यक्रम फरवरी, 2021 तक चलाया जायेगा। कार्यक्रम के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं जिससे महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित किया जाता है, उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जायेगी व जागरूक किया जायेगा। शक्ति मिशन के माध्यम से जनपदों में विभिन्न जागरूकता एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। औद्योगिक गतिविधियों को कोरोना काल के पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8,18,179 इकाइयॉ क्रियाशील हैं, जिनमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। प्रदेश में अद्यतन मगपेजपदह    4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,727 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.40 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,246 करोड के ऋण वितरण किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 56,170.83 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 2301.16 मी0टन की गयी थी। प्रदेश् के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन व हाॅटस्पाॅट जोन में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान मे प्रदेश में 13,217 हाॅटस्पाॅट एरिया तथा 13,309 कन्टेनमेंट जोन है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,70,297 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,26,79,476 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2610 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3538 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 4,08,083 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 90.69 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 35,263 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 16,369 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,49,788 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,33,419 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।
श्री प्र्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,41,287 क्षेत्रों में 4,21,187 टीम दिवस के माध्यम से 2,71,76,991 घरों के 13,40,47,244 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 2660 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,42,490 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.76 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 47.61 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.06 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9.57 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2994 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 65,368 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इनके माध्यम से 8,86,619 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More