32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

गोण्डा: थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नौसी नहर पुलिया के पास घेराबन्दी की गयी तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी आदिल पाल व आरक्षी रमेश चन्द्र घायल हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में मुख्तार उर्फ मंगरे घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 04 खोखा 01 जिन्दा कारतूस व 01 चोरी मोटर साइकिल बरामद हुई।

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियक्त कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्व जनपद फैजाबाद, गोण्डा, बहराइच व बस्ती के विभिन्न थानों ंपर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास आदि के 25 अभियोग पंजीकृत है तथा मु0अ0सं0 95/18 धारा 392, मु0अ0सं0 99/18 धारा 394/411/54/506 भादंवि व मु0अ0सं0 100/18 धारा 307/504/506 भादंवि व 3/25 आम्र्स एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित है।

    इस संबंध में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 109/18 धारा 307/411/413/504 भादंवि व 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- मुख्तार उर्फ मंगरे उम्र-35 वर्ष निवासी रामपुर टेगरहा थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा।

बरामदगी
1- 01 पिस्टल 32 बोर, 04 खोखा 01 जिन्दा कारतूस।
2- 01 चोरी मोटर साइकिल।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More