26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

क्रिकेटर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को खेल मंत्री ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया

खेल समाचारदेश-विदेश

नई दिल्ली: युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने आज यहां क्रिकेटर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। रोहित शर्मा को वर्ष 2015 और अजिंक्य रहाणे को वर्ष 2016 के लिये अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। पहले दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रपति महोदय के कर कमलों द्वारा पुरस्कार नहीं मिल सका था क्योंकि दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे।

इस अवसर पर श्री विजय गोयल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत में क्रिकेट एक अत्यंत लोकप्रिय खेल है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार घरेलू और अन्य खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैरालिम्पिक्स, 2016 में भारतीय एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है।

अर्जुन पुरस्कार 1961 में शुरू किये गये थे और वे पुरस्कार देने वाले वर्ष के संदर्भ में पिछले चार वर्षों के दौरान खिलाड़ी द्वारा किये गये प्रदर्शन का आकलन करके दिये जाते हैं। जिन खिलाड़ियों ने नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन के गुणों का प्रदर्शन किया है, उन्हें ये पुरस्कार दिये जाते हैं। पुरस्कार विजेताओं को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, समारोह की पोशाक और पांच लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाती है।

Related posts

6 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More