32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67.72 करोड़ के पार

देश-विदेश

आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 58,85,687 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.72 करोड़ (67,72,11,205) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,88,424 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,60,248
दूसरी खुराक 84,49,196
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,28,477
दूसरी खुराक 1,34,55,994
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 26,70,05,166
दूसरी खुराक 3,20,99,433
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 13,52,11,337
दूसरी खुराक 5,70,43,478
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,89,60,985
दूसरी खुराक 4,62,96,891
कुल 67,72,11,205

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 36,385 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,21,00,001 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.43 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 69 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,618 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,05,681 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.23 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,04,970 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.82 करोड़ से अधिक (52,82,40,038) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.63 प्रतिशत है और यह पिछले 71 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.50 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 89 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More