32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कोविड – 19 पर अपडेट

देश-विदेश

नई दिल्ली: एक श्रेणीबद्ध, पूर्व-तैयारी और सक्रिय दृष्टिकोण के माध्यम से,भारत सरकार कोविड–19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के साथ मिलकर कई कदम उठा रही है। उच्चतम स्तर पर इनकी नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

      केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कोविड–19 मामलों के प्रबंधन के लिए तैयारियों की देखरेख के लिए आज चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, दिल्ली का दौरा किया, जो एक समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं एवं वार्डों का दौरा किया और आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड19 रोगियों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार का जायजा लिया।

      स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, समर्पित कोविड  स्वास्थ्य केंद्र ऐसे अस्पताल हैं, जो उन सभी मामलों की देखभाल करेंगे जो चिकित्सकीय रूप से मध्यम स्तर के हैं। स्वास्थ्य केंद्र या तो पूर्ण अस्पताल या अस्पताल में एक अलग ब्लॉक होना चाहिए जिसमें, अलग प्रवेश/निकास/ज़ोन की व्यवस्था हो।

      स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश निम्न लिंक पर उपलब्ध है:

https://www.mohfw.gov.in/pdf/Guidelinesforinternationalarrivals.pdf

      स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा घरेलू यात्रा (हवाई/ट्रेन/अंतर-राज्य बस यात्रा) के लिए भी नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देश निम्न लिंक पर उपलब्ध है:

https://www.mohfw.gov.in/pdf/Guidelinesfordomestictravel(airortrainorinter-statebustravel).pdf

      अब तक कुल 54,440 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 2657 मरीज ठीक हुए। ठीक होने की दर 41.28% है।

      कल से, भारत में कोविड-19 पुष्ट मामलों की संख्या में 6767 की वृद्धि दर्ज की गई है। पुष्ट किए गए मामलों की कुल संख्या अब 1,31,868 है। सक्रिय चिकित्सा देखरेख में मामलों की संख्या 73,560 है।

      कोविड -19 संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देश और सलाह के लिए, नियमित रूप से निम्न को देखें:

  https://www.mohfw.gov.in/ और  @MoHFW_INDIA

      कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न technquery.covid19@gov.in पर  और अन्य प्रश्न  ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

      कोविड-19 से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन नं: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर फ़ोन करें। कोविड-19 पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More