32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कंपनियां ही एक लाख से अधिक रोजगार देंगी: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश लगातार श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास और समृद्धि के रास्ते पर चल रहा है। अभी पिछले दिनों अन्तर्राष्ट्रीय कंपनी सैमसंग दो हजार करोड़ के लगभग पूँजी निवेश के करार से यह बात साफ हो गई है। इसी प्रकार बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि यमुना एक्सप्रेस वे और झाँसी में निवेश करेगी। दोनो कंपनियां ही एक लाख से अधिक रोजगार देंगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का हमेशा से मानना रहा है कि समाजवाद का रास्ता विकास और प्रगति से होकर निकलता है।
पिछले चार साल से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने समाज में खुशहाली लाने के लिए विकास को आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। निःशुल्क दिए गए लैपटाप के माध्यम से 18 लाख से अधिक युवाओं के सपनों को मजबूत आधार दिया गया। विभिन्न योजनाओं को इंटरनेट से जोड़ने की वजह से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।
लोगों की पहुँच सरकारी योजनाओं तक आसान बनाने के लिए अब समाजवादी स्मार्ट फोन योजना शुरु की जा रही है। प्रदेश की तरक्की के लिए जैसा प्रयास अखिलेश सरकार का है, वैसा पिछले दशकों में नही हुआ।
नौजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए नई तकनीक का प्रयोग मुख्यमंत्री के दूरदर्शी रवैये को दिखाता है। रोजगार के लिए निवेश की पर्याप्त उपलब्धता के लिए इन्वेस्टर्स मीट, प्रवासी सम्मलेन सहित अनेक कार्यक्रमों का बेहतर परिणाम निकलकर आया है। एक्सप्रेस वे और मुख्यालयों को जोड़ने वाली चार लेन सड़को के विस्तार से उद्योग धन्धों का विकास हुआ है। जिसका परिणाम प्रदेश के आर्थिक विकास बखूबी दिख रहा है।
प्रदेश की जनता का भरोसा अखिलेश यादव के प्रति लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों और जनसमस्या में मुख्यमंत्री के समर्थन में भारी तादाद में आने वाली भीड़ इस बात की पुष्टि कर रही है कि मुख्यमंत्री जनता के नेता हैं। लाखों नौजवानों का हुजूम अखिलेश यादव के चेहरे की वजह से राजनीति में आया है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान अखिलेश यादव के शासनकाल में मिला है।
विकास के एजेण्डा और अपराध मुक्त राजनीति के प्रवर्तक अखिलेश यादव की लोकप्रियता से हताश तमाम विपक्षी दल जनता का ध्यान गैर जरुरी मुद्दों की ओर भटका रहे हैं। उन्हें भय है कि बेदाग और स्वच्छ राजनीति के प्रतीक बनकर उभरे अखिलेश यादव के निर्विवाद नेतृत्व की छवि उनके लिए खतरे की घंटी है। अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विकास को ही मूल मुद्दा बना दिया है। उन्होंने सांप्रदायिकता के विरुद्ध धर्मनिरेपक्षता पर भी बल दिया है।
अब बाकी दलों को जनता के बीच अपने कार्यो की जवाबदेही देनी होगी। उत्तर प्रदेश की जागरुक जनता जानती है कि विपक्ष ने केवल आलोचना की है। पहले कानून व्यवस्था का झूठा आरोप लगाते रहें, अब वही लोग तरह-तरह की झूठी कहानी गढ़कर अपने राजनीतिक जीवन को बचाने का भ्रम पाल रहे हैं। सभी नेताओं को समझ लेना चाहिए कि जो भी विकास की राजनीति और नैतिक मूल्यों का तिरस्कार करेगा वह जनता के साथ धोखाधड़ी करेगा है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More