21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में BJP की जीत के बाद जनता को बधाई दी

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहंुचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वाले निकाय चुनावों में क्या होने वाला है, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिये हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री खजान दास, महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल, श्री सुनील उनियाल गामा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More