29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुएः मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से

उन्होंने सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को फूल प्रूफ व्यवस्था के निर्देश दिए। सड़क, पेयजल, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा, आवास और भोजन, शौचालय, पंजीकरण, सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, हेलीकाप्टर सेवा, परिवहन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने 31 अप्रैल तक सभी इंतजाम दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने आनलाइन फोटोमैट्रिक्स रजिस्ट्रेशन पर फोकस करने के लिए कहा। यात्री के पास आधार कार्ड उपलब्ध है तो पंजीकरण की आवश्यकता का परीक्षण किया जाय। काउंटर पर होने वाले रजिस्ट्रेशन में मशीन और काउंटर बढ़ाये जायं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से पूर्व की देनदारी का प्रस्ताव भी सम्बंधित विभागों को तत्काल भेजने के लिए कहा। पुनर्निर्माण में जिन परिसम्पत्तियों का सृजन हुआ है, उन्हे विभागों को हस्तांतरित किया जाय, ताकि उनका समुचित रख-रखाव हो सके। शौचालयों की वर्तमान स्थिति के बारे में सुलभ शौचालय और जिला प्रशासन मौका मुआयना कर संयुक्त रिपोर्ट भेजेगा। पायलट रूप में टिहरी में तीन मोबाइल टायलेट संचालित किये जायेंगे। पालिथिन का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाय। पालीबैग के स्थान पर जूट के बैग या अन्य विकल्प को बढ़ावा दिया जाय। सड़कों की मरम्मत, निर्माण का कार्य यात्रा शुरू होने से पहले कर लिया जाय। दुर्घटना संभावित डेंजर जोन पर विशेष फोकस किया जाय। खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More