42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

यमुना बचाओ अभियान दल द्वारा आयोजित जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुएः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में यमुना बचाओ अभियान दल द्वारा आयोजित जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नदियों का संरक्षण हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोनों का उद्गम स्थान उत्तराखण्ड में है। इसलिए गंगा और यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एवं यमुना की अविरलता को बनाए रखने के लिए हमें बहुआयामी प्रयास करने होंगे। हमें उन सभी धाराओं को जीवित रखना होगा जिनसे मिलकर ये नदियाँ बनती है।

यमुना बचाओ अभियान के तहत अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान एवं शिव शक्ति राम चरित्र सेवा के स्वयं सेवकों द्वारा तीन दिन तक यमुना के सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More