34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बदायूं में फिर हुई ‘खाकी’ शर्मसार, राम भरोसे है महिलाओं की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

 

प्रतीकात्मक तस्वीर।बीते साल बदायूं के 27 मई की रात कटरा सआदतगंज गांव में 14 और 15 साल की दो चचेरी बहनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले थे। शाम करीब सात बजे दोनों बहनें घर से खेतों की ओर निकलीं थी। घर पर वापस नहीं आने पर घरवाले रात 11 बजे पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात तीन बजे पुलिसवालों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटियों के शव बाग में फंदे पर लटक रहे हैं। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों का नाम आने पर खूब हंगामा हुआ था और आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को जेल जाना पड़ा था।

दिसंबर 2012 में भी पुलिस पर दाग लगा था। यहां अंबेडकरनगर के अकबरपुर की रेप पीड़िता न्याय मांगने के लिए दरोगा के पास पहुंची थी। इसके बाद एसएसआई मानसिंह ने फैजाबाद के एक होटल में जाकर पीड़िता के साथ रेप किया था। मामला सामने आने के बाद फैजाबाद पुलिस ने एसएसआई को जेल भेज दिया था। हालांकि, जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि अकबरपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी एके उपाध्याय ने भी युवती के साथ रेप किया था।

Related posts

6 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More