32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अपने 18वेंजन्मदिन पर दुनिया छोड़ गईं ब्रिटेन की स्नोबोर्डर इली

खेल समाचार

लंदन: ग्रेट ब्रिटेन की युवा स्नोबोर्डर इली साउटेर ने अपने 18वें जन्मदिन पर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पिता ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश लिखा इस बात की जानकारी दी। साउटेर का निधन बुधवार को हुआ। उनकी मौत को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउटर ने ग्रेट ब्रिटेन में 2017 में हुए यूथ ओलम्पिक विंटर फेस्टिवल में कांस्य पदक जीता था। उनके पिता टोनी ने गुरुवार को फेसबुक पर अपनी बेटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा है, मुझे एक बेहद खूबसूरत युवा महिला पर गर्व है। इस कठोर दुनिया ने मुझसे मेरी बेटी छीन ली। कल उसका 18वां जन्मदिन था। उन्होंने लिखा, इली तुम मुझे कितना याद आओगी, यह सोच भी नहीं सकतीं। लिटिल चैम्पियन, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। वह यूरोप में अभ्यास कर रही थीं और फ्रांस में अपने घर के समीप मृत पाई गईं।

साउटर को न्यूजीलैंड में होने वाली जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के लिए ग्रेट ब्रिटेन की टीम में चुना गया था। ट्विटर पर उनके लिए कई लोगों ने भावुक संदेश लिखे हैं। ग्रेट ब्रिटेन की 2010 ओलम्पिक स्केलेटन चैम्पियन एमी विलियम्स ने लिखा, उठते ही बुरी खबर को सुना, दुखद है। इली के परिवार के लिए दुआएं। ब्रिटिश ओलम्पिक संघ (बीओए) के अध्यक्ष हग रॉबर्टसन और बीओए के एथलेटिक्स कमीशन के चेयरमैन बेन हॉवस ने एक संयुक्त बयान में कहा है, इली काफी मशहूर थीं। टीम में उन्हें सभी काफी पसंद करते थे। हमारी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More