32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘पटाखा’ का जादू, पहले दिन की इतनी कमाई

मनोरंजन

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई है। इन फिल्मों में टक्कर हुई है। ये फिल्म हैं वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा। इसके अलावा दूसरी फिल्म है विशाल भारद्वाज की पटाखा। फिल्म पटाखा में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर है।

इस फिल्म में सुनील ग्रोवर सान्या और फातिमा की लड़ाई करवाते रहते हैं। फिल्म में दो बहनों की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के फर्स्ट डे की कमाई का कलेक्शन भी आया है। लेकिन कमाई में कोई खास बात नहीं नजर आई है। फिल्म की कमाई बेहद ही ना के बराबर हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन महज 90 लाख रुपए की कमाई है।

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होने बताया की फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन बेहद ही कम रही है। हो सकता है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ले। जिस पर सबकी नजर टिकी हुई है। बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे काफी पसंद किया गया था।

इसके अलावा फिल्म में मलाइका अरोड़ा का एक आइटम सॉन्ग भी था। लेकिन लग रहा है कि बावजूद इसके भी फिल्म कोई खास कमाई नहीं दिखा पाई है।

अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छी कमाई कर ले। फिल्म में दो बहनों की कहानी दिख रही हैं कि कैसे वो एक दूसरे की जानी-दुश्मन है। हर वक्त दोनों लड़ती ही रहती है। राधिका फिल्म में चंपा कुमारी यानि बड़की का रोल प्ले कर रही हैं। तो वहीं सान्या मल्होत्रा गेंदा कुमारी यानि छुटकी का रोल प्ले कर रही हैं।

सुनील ग्रोवर का फिल्म में नाम डिप्पर नारदमुनी है। साथ ही विजय राज सान्या और राधिका के पिता के रोल में है। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘छुरियां’ था, लेकिन अब इसे ‘पटाखा’ नाम के साथ रिलीज किया जा रहा है। विशाल भारद्वाज की ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More