37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब व्हट्सएप मैसेज से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

उत्तराखंड

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस नेे एक और पुख्ता कदम उठाया गया है। श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है।

श्री अशोक कुमार ने बताया कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।

यह होंगे फायदे
1. महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी।
2. विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी।
3. लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More