ढाका लौटने की तैयारी में शेख हसीना? उनके वकीलों ने बांग्लादेश सरकार से मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र

HR Breaking News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब दो साल से भारत में रह रहीं शेख हसीना की स्वदेश वापसी को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी वजह उनके वकीलों की ओर से बांग्लादेश के नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने की मांग है।

मीडिया के मुताबिक, शेख हसीना के वकीलों ने सोमवार को बांग्लादेश दूतावास की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को पत्र भेजा। इसमें उनके लिए नए यात्रा दस्तावेज और पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

पुराने पासपोर्ट और पहचान पत्र किए गए रद्द

वकीलों की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और संबंधित अधिकारियों ने शेख हसीना का पुराना पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया था। ऐसे में यदि वह वापस बांग्लादेश जाना चाहती हैं तो उन्हें नए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

पत्र में दूतावास से अनुरोध किया गया है कि शेख हसीना के लिए नया बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

2024 में भारत आई थीं शेख हसीना

शेख हसीना ने अगस्त 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था और देश से भारत आ गई थीं। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं।

Related Articles

Back to top button