40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 61 अतिरिक्त जिलो में विस्तारित की गई

देश-विदेश

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को 61 अतिरिक्त जिलों में (11 राज्य शामिल) विस्तारित कर

दिया है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना हरियाणा के पानीपत में 22 जनवरी, 2015 को प्रारंभ की गई थी। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालयों समेत 3 मंत्रिस्तरीय प्रयासों का परिणाम है। पहले चरण में निम्न सीएसआर वाले 100 जिलों का इस मुद्दे के बारे में जागरूकता एवं समर्थन का सृजन करने तथा बीबीबीपी योजना के कार्यान्वयन के लिए चयन किया गया था। पिछले एक वर्ष के दौरान बीबीबीपी योजना का कार्यान्वयन संबंधित जिला मजिस्ट्रेट/उप-आयुक्तों के समग्र दिशा-निर्देश एवं पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।

इस योजना के प्रति स्थानीय स्तर पर विभिन्न पहलों एवं अन्वेषणों के रूप में हितधारकों द्वारा शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए स्थायी वित्त समिति (एसएफसी) ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव श्री वी सोमसुन्दरन की अध्यक्षता के तहत 5 जनवरी, 2016 को आयोजित अपनी बैठक में निम्न सीएसआर वाले 61 अतिरिक्त जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य योजना के प्रदर्शन पर ध्यान रखते हुए इस मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इन अतिरिक्त जिलों की सूची इस प्रकार है :

क्र.सं. राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के नाम जिलों  2001 की जनगणना 2011 की जनगणना
भारत 927 918
1 गुजरात (4) आनंद 849 884
2 अमरेली 892 886
3 पाटन 865 890
4 भावनगर 881 891
5 हरियाणा (8) गुड़गांव 807 830
6 जिंद 818 838
7 फरीदाबाद 847 843
8 हिसार 832 851
9 फतेहाबाद 828 854
10 सिरसा 817 862
11 पंचकुला 829 863
12 पलवल 854 866
13 हिमाचल प्रदेश (2) कांगड़ा 836 876
14 हमीरपुर 850 887
15 जम्मू और कश्मीर(10) सांबा 798 779
16 बारामूला 961 863
17 गंदेरबल 1014 863
18 राजौरी 905 865
19 श्रीनगर 983 865
20 सौपियां 1011 878
21 कुपवाड़ा 1021 879
22 कुलगाम 1003 885
23 उधमपुर 912 886
24 बांदीपुर 967 892
25 मध्य प्रदेश (2) रेवा 926 885
26 टिकमगढ़ 916 892
27 महाराष्ट्र (6) हिंगोली 927 882
28 सोलापुर 895 883
29 पुणे 902 883
30 परभानी 923 884
31 नासिक 920 890
32 लातूर 918 889
33 राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र  दिल्ली पूर्वोत्‍तर 875 880
34 दक्षिण 888 885
35 पंजाब फरीदकोट 812 851
36 भटिंडा 785 854
37 लुधियाना 817 860
38 मोगा 818 860
39 रूपनगर 799 863
40 होशियारपुर 812 865
41 कपूरथाला 785 871
42 जलंधर 806 874
43 शहीद भगत सिंह नगर 808 885
44 राजस्थान जैसलमेर 869 874
45 हनुमानगढ़ 872 878
46 जोधपुर 920 891
47 टोंक 927 892
48 उत्तर प्रदेश (11) इटावा 895 875
49 अलीगढ़ 886 877
50 एटा 880 879
51 फिरोजाबाद 887 881
52 जालौन 889 881
53 बिजनौर 905 883
54 मैनपुरी 892 884
55 हमीरपुर 904 886
56 सहारनपुर 872 887
57 फरूखाबाद 897 889
58 महोबा 900 892
59 उत्तराखंड (3) हरिद्वार 862 877
60 देहरादून 894 889
61 चमोली 935 889

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More