मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि

खोज एवं बचाव कार्यों के लिए सहायता वास्तविक लागत के आधार पर जारी रहेगी। इसमें नाव, हेलीकॉप्टर एवं लॉजिस्टिक्स जैसी आवश्यक सेवाओं की वास्तविक लागत शामिल होगी।

कृषि, बागवानी एवं रेशम उत्पादन
वर्षा आधारित फसलों के लिए इनपुट सब्सिडी ₹8,500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹11,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता राशि ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 की गई है।
सुनिश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए सहायता ₹17,000 से बढ़ाकर ₹22,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,600 की गई है।
बारहमासी/बागवानी फसलों के लिए सहायता ₹22,500 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,200 की गई है।
रेशम उत्पादन के लिए सहायता ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,800 प्रति हेक्टेयर (एरी/मलबरी) तथा मूगा के लिए 7500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर ₹9,800 प्रति हेक्टेयर के संशोधित मानक के अनुसार की गई है।
3 इंच से अधिक गाद/रेत जमाव हटाने के लिए सहायता ₹18,000 से बढ़ाकर ₹23,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।
भूस्खलन/हिमस्खलन से स्थायी भूमि क्षति के लिए सहायता ₹47,000 से बढ़ाकर ₹60,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

पशुधन, मुर्गीपालन एवं मत्स्य क्षेत्र
बड़े पशुओं-गाय, भैंस, ऊंट, याक आदि की क्षति पर सहायता ₹37,500 से बढ़ाकर ₹50,000 प्रति पशु की गई है। अधिकतम तीन पशु प्रति परिवार।
छोटे पशुओं-भेड़, बकरी, सूअर आदि के लिए सहायता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 प्रति पशु की गई है।
सूखाग्रस्त क्षेत्रों के बड़े पशुओं के लिए सहायता ₹32,000 से बढ़ाकर ₹41,000 प्रति पशु की गई है।
सूखाग्रस्त क्षेत्रों के छोटे पशुओं के लिए सहायता ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,400 प्रति पशु की गई है।
पोल्ट्री के लिए सहायता ₹100 से बढ़ाकर ₹130 प्रति पक्षी की गई है।
पशु शिविरों में बड़े पशुओं के लिए चारे की सहायता ₹80 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹100 प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के लिए ₹45 से बढ़ाकर ₹60 प्रतिदिन की गई है।
मत्स्य क्षेत्र में नाव/जाल आदि की मरम्मत एवं नई नाव/जाल की सहायता भी बढ़ाई गई है। नाव के लिए मरम्मत राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 तथा नई नाव के लिए ₹15,000 से बढ़ाकर ₹19,000 की गई है। जाल के लिए मरम्मत सहायता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 तथा नए जाल के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,100 की गई है।
मत्स्य बीज एवं इनपुट सब्सिडी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹13,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

आवास, कुटीर उद्योग एवं बुनियादी सुविधाओं की क्षति
मैदानी क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.20 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति मकान की गई है।
पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता ₹1.30 लाख से बढ़ाकर ₹1.70 लाख प्रति मकान की गई है।
आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए सहायता ₹6,500 से बढ़ाकर ₹8,500 तथा कच्चे मकान के लिए ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मकान की गई है।
पूर्णतः नष्ट झोपड़ी एवं पशुशाला के लिए सहायता में भी वृद्धि की गई है। झोपड़ी के लिए ₹8,000 से बढ़ाकर ₹10,500 तथा पशुशाला के लिए ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 किया गया है।
हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा कारीगरों के लिए औजार एवं कच्चे माल की सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 की गई है।

तात्कालिक अवसंरचना पुनस्र्थापना के लिए भी बढ़ी सहायता
आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अवसंरचना की तत्काल मरम्मत एवं पुनस्र्थापना के लिए भी संशोधित मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। इसमें सड़क एवं पुल, पेयजल आपूर्ति, लघु सिंचाई संबंधी कार्य, विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां शामिल हैं। प्रावधान का विवरण निम्नानुसार है।

सड़क एवं पुल
राज्य राजमार्ग/एमडीआर/प्रमुख जिला मार्गों की मरम्मत के लिए सामान्य क्षेत्रों में सहायता ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹1.60 लाख प्रति किलोमीटर की गई है।
ग्रामीण/ग्राम सड़कें, कलवर्ट सहित-सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति किलोमीटर की गई हैं।
आरसीसी कलवर्ट/पुलों की मरम्मत के लिए भी सामान्य क्षेत्रों में ₹60,000 से बढ़ाकर ₹80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति किलोमीटर किया गया है।

पेयजल आपूर्ति
क्षतिग्रस्त पेयजल योजना/इकाई की तत्काल पुनस्र्थापना के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति क्षतिग्रस्त योजना/इकाई की गई है।

लघु सिंचाई कार्य
प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को छोड़कर लघु सिंचाई कार्यों के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति कार्य की गई है।

विद्युत आपूर्ति
विद्युत पोल के लिए सहायता ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 प्रति पोल।
क्षतिग्रस्त एलटी लाइन की मरम्मत के लिए सहायता ₹50,000 से बढ़ाकर ₹70,000 प्रति किलोमीटर।
क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सहायता ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.30 लाख प्रति ट्रांसफार्मर की गई है।

प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय
विद्यालय भवन की क्षति के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति विद्यालय भवन की गई है।

प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्षति के लिए सहायता ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.60 लाख प्रति स्वास्थ्य केंद्र इकाई की गई है।

पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां
पंचायत/सामुदायिक परिसंपत्तियों की क्षति के लिए सहायता ₹2.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.20 लाख प्रति इकाई की गई है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में यह वृद्धि उत्तराखण्ड के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा तथा क्षतिग्रस्त कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आवास और स्थानीय अवसंरचना की पुनस्र्थापना के कार्यों को अधिक तेजी से किया जा सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए इन मानकों से राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। संशोधित मानकों का लाभ आपदा प्रभावित लोगों तक त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button