40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

1.73 लाख नये मामले के साथ पिछले 45 दिनों में दैनिक नये मामले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचे

देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 22,28,724 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,14,428 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.04 प्रतिशत है।

दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी के साथ भारत में अब लगातार 13वें दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गयी। पिछले दो दिनों से नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,73,790 नये मामले सामने आए।

साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 16वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,84,601 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 1,10,811 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,51,78,011 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,84,601 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.80 प्रतिशत हो गयी है।

     भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,80,048 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.11 करोड़ है।

     जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.84 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 8.36 प्रतिशत हो गया। यह लगातार पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20.89 करोड़ से ज्यादा गयी। भारत अमेरिका के बाद 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाला दूसरा देश है।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 29,72,971 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 20,89,02,445 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यू

पहली खुराक

98,43,534

 

दूसरी खुराक

67,60,010

एएफडब्ल्यू

पहली खुराक

1,54,62,813

 

दूसरी खुराक

84,63,622

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

1,67,66,581

 

दूसरी खुराक

298

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

6,45,90,833

 

दूसरी खुराक

1,03,52,228

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,81,15,492

 

दूसरी खुराक

1,85,47,034

कुल

 

20,89,02,445

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More