27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विधान सभा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नरेश यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नरेश यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा है कि स्व0 रामनरेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने कहा कि वे मिलनसार मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वे विधायक के रूप में जनता की समस्याओं को हमेशा सदन में उठाते रहे। वे अगस्त 2011 से सितम्बर, 2016 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक लोक प्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। आजमगढ़ की जनता के मध्य उनकी अच्छी छवि थी। उनके निधन से प्रदेश ने एक लोक प्रिय नेता खो दिया है।
विधान सभा अध्यक्ष ने स्व0 यादव के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More