एशियन रेसलिंग: ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र ने ब्रॉन्ज जीता, हरप्रीत ने चांदी

शियान: चीन के शियान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में ज्ञानेंदर ने रविवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय ग्रीको रोमन रेसलर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में जुई ची हुआंग को 9-0 से हराया। वहीं, हरप्रीत सिंह 82 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में ईरान के सईद मोरद अब्बदवली से 8-0 से हार गए उन्हे रजत पदक प्राप्त हुआ हरप्रीत सिंह हर वर्ष पदक जीतते है यह उनका एशियन चैम्पियनशिप मे’ लगातार तीसरा पदक है | ज्ञानेंदर के ब्रॉन्ज जीतने और हरप्रीत के रजत के साथ ही भारत के इस चैंपियनशिप में कुल 16 पदक हो गए । 72 किलोग्राम ग्रीको रोमन भार वर्ग के एक मुकाबले में योगेश ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए। योगेश को तीन बार के एशियन चैम्पियनशिप विजेता किर्गिस्तान के रुस्लान तसारेव ने 8-0 से हरा दिया।

शनिवार को ग्रीको रोमन रेसलर गुरप्रीत सिंह ने कल 77 किलोग्राम और सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीते थे। गुरप्रीत को दक्षिण कोरिया के रेसलर हायनवू किम ने 8-0 से हराया। वहीं, सुनील कुमार को होसैन अहमद नूरी ने 2-0 से परास्त किया।

Related Articles

Back to top button