34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Asian Games: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से रौंदा

खेल समाचार

जकार्ताः इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स मे मंगलवार को भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने आखरी पूल मैच में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 20-0 से मात देकर बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में आकाशदीप, हरमनप्रीत सिंह,मनदीप सिंह और अपना 200 मैच खेल रहे रुपिंदर पाल सिंह ने हैट्रिक जमाई।

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रमक खेल खेलते हुए पहले ही मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल कर गोल किया, यह गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किया। दूसरा गोल 5वे मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने, तीसरा गोल और चौथा गोल नौवें मिनट में आकाशदीप सिंह ने क्रमश: 9वे और 11वे मिनट में किया। इस तरह भारत ने पहले क्वार्टर में 4- 0 की बढ़त बनाये रखी।

भारतीय टीम ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका पर 7-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल दागे जबकि श्रीलंकाई टीम दूसरे हाफ में भी कोई गोल करने में कामयाब नही हुई।

इस मैच में भारत की ओर से 8 खिलाड़ियों ने गोल किए और चार ने गोल की हैट्रिक लगाई। सबसे ज्यादा 6 गोल आकाशदीप सिंह ने किए, उनके अलावा रुपिदंर पाल सिंह, मनदीप सिंहऔर हरमनप्रीत सिंह ने 3-3 गोल किए। वहीं, ललित कुमार उपाध्याय ने 2, जबकि अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल किए।

भारतीय टीम की यह लगातार 5वीं जीत है। इससे पहले भारत ने जापान को 8-0, हॉन्गकॉन्ग को 26-0, इंडोनेशिया को 17-0 और दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा चुका है। भारत ने अब तक पांच मैचों में कुल 76 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ केवल तीन गोल हुये हैं

लगातार 5 जीत के साथ भारतीय पुरूष हॉकी टीम 18वें एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में पहुच गयी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा जो कि पाकिस्तान और मलेशिया में से कोई हो सकती है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More