सेना प्रमुख अमरीका के दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत 2 अप्रैल से 5अप्रैल 2019 तक एक सरकारी दौरे पर अमरीका जाएंगे। दौरे के अवसर पर, जनरल विपिन रावत के नेतृत्‍व में प्रतिनिधिमंडल अमरीकी सशस्‍त्र बलों के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्‍य सहयोग को आगे बढ़ाना है। सेना प्रमुख वेस्‍ट प्‍वाइंट में यूएस मिलिट्री अकादमी और फोर्ट लीवनवर्थ, कंसास में कमांड एंड जनरल स्‍टाफ कॉलेज का भी दौरा करेंगे।

जनरल विपिन रावत परस्‍पर हित से जुड़े सैन्‍य सहयोग के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए ज्‍वाइंट चीफ ऑफ स्‍टाफ चैयरमेन जनरल जोसेफ एफ. डनफोर्ड और अमरीकी सेना के प्रमुख जनरल मार्क ए. मिली से मिलेंगे। जनरल विपिन रावत कमांड एंड स्‍टाफ कॉलेज, फोर्ट लीवनवर्थ के पूर्व-छात्र भी हैं। अमरीका के इस दौरे का लक्ष्‍य सैन्‍य संबंधों पर जोर देना और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना है। दौरे के अवसर पर प्राप्‍त संचालनात्‍मक अनुभव से भारत-अमरीकी संबंध और भी मजबूत होंगे।

Related Articles

Back to top button