39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अर्जुन-मलाइका ने खरीदा मुंबई में फ्लैट, शादी के बाद होंगे शिफ्ट

मनोरंजन

मुम्बईः बॉलीवुड की हॉट अदकार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से एक साथ मीडिया में नजर आ रहे है। दोनों के लव-लाइफ के चर्चे मीडिया में हो रहे है। 33 साल के अर्जुन कपूर के साथ 45 साल की मलाइका अरोड़ा का इश्किया अब किसी से छुपा नहीं हुआ है।

दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और डिनर डेट पर स्पॉट किया जा चूका है। वहीं अब दोनों को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। इस जोड़ी ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया है। दोनों के करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है।

पिछले दिनों खबर थी की जल्द ही दोनों के शादी करने वाले है। लेकिन इस बारे में दोनों ने कभी मीडिया में खुलकर कभी बात नहीं की है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों शादी के बाद यहां एक साथ रहेंगे। दोनों आजकल खुलकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी को ख़ान ख़ानदान की छोटी बहू यानी सोहेल ख़ान की वाइफ सीमा ख़ान का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

अर्जुन कपूर जब बहन जाह्नवी के साथ करन जौहर के शो में पहुंचे थे.. तो उन्होंने क्लियर कर दिया था कि वो अब सिंगल नहीं हैं। अर्जुन और मलाइका अगले साल मार्च में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी को लेकर इस वक़्त बीटाउन में काफी चर्चे हैं। आजकल अर्जुन कपूर फिल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनका लुक काफी अलग होगा और इसे सीक्रेट रखा जा रहा है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More