35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

एंचोली (पिथौरागढ़) में रं जाति छात्रावास का लोकार्पण करते हुए: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
पिथौरागढ़/देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को एंचोली में रं जाति छात्रावास का लोकार्पण करते हुए छात्रावास की अवस्थापना, सुविधाओं के लिये 10 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रं कल्याण संस्था के प्रयासों से निर्मित यह छात्रावास अनुसूचित जनजाति के छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल प्रदान करने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने रं समाज द्वारा अपनी पारम्परिक लोक संस्कृति के संरक्षण के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश के सीमान्त क्षेत्रों में शान्ति का संवाहक बताया। उन्होंने कहा कि रं समाज ने अपनी मेहनत एवं लगन से प्रदेश ही नहीं देश व विदेशों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है, अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति की पहचान को बनाये रखने में भी सफल रहे हैं। यह समाज अपनी जड़ों से जुड़कर अपनी सांस्कृतिक सीमा की भी रक्षा कर रहा है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहकर जीवनयापन करना अपने आप में बड़ी तपस्या है। इस तपस्या को सुगम बनाने के लिये हमारे प्रयास जारी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ ही छोटा कैलाश व ऊॅ पर्वत की भी यात्रा शुरू की गई है। इन यात्राओं से जुड़ी दारमा, ब्यास व चैंदास घोटियों को जोड़ने के सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग व सीमा सड़क संगठन से इन क्षेत्रों में निर्मित होने वाले पुलों व सड़कों के निर्माण में तेजी लाने को कहा जा रहा है। यहां के निवासियों की कठिनाइयां दूर हो, इस यात्रा मार्ग पर हेलीकाॅप्टर सेवा भी उपलब्ध करायी जा रही है। इस यात्रा के साथ ही चार धाम, हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने से सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देश व दुनिया में गया है। उत्तराखण्ड के लोग आपदा की पीड़ा से उबर चुके हैं। लोगों के उत्साह की भावना हमारी प्रेरणा है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए भी ऐसे छात्रावास बनाने तथा उन्हें भी शिक्षा का बेहतर माहौल उपलब्ध करने पर बल दिया। इस अवसर पर राज्सभा सांसद महेन्द्र सिंह माहरा ने भी रं छात्रावस के लिये 5 लाख की धनराशि प्रदान की। नगरपालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ जगत सिंह खाती द्वारा भी 10 लाख की मदद का भरोसा दिया।
इस अवसर पर विधायक मयूख महर ने भी विचार रखे। संस्था के संरक्षक नृप सिंह नपच्याल एवं अध्यक्ष चन्द्र सिंह नपच्याल द्वारा संस्था के कार्यकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम  में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More