34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा के दो मुस्लिम समेत 76 पार्षद प्रत्याशी घोषित

उत्तराखंड

देहरादून: लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा ने दून नगर निगम के 100 वार्ड में से 76 वार्ड पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अधिकांश निर्वतमान पार्षदों और उनके परिवारीजनों को दोबारा टिकट दिया गया है। बाकी पार्षद उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी किए जाने की संभावना है।

भाजपा ने दो मुस्लिम चेहरों आफताब अहमद शम्स को माजरा और खालिदा अंसारी को मेहूंवाला से टिकट दिया है। प्रदेश महामंत्री नरेश बसंल ने पार्टी प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी की। हालांकि अभी 24 वार्ड में टिकट आवंटन फंसा हुआ है। भाजपा ने राजीव गुरुंग (विजयपुर), सुरेंद्र नेगी (रांझावाला), अल्का कुल्हान (राजपुर), चुन्नीलाल (धोरणखास), कमल थापा (जाखन), भूपेंद्र कठैत (सालावाला), योगेश घाघट (आर्यनगर), मोहन बहुगुणा (डोभालवाला), सतेंद्र नाथ (विजय कॉलोनी), नंदनी शर्मा (किशननगर), तारा देवी (डीएल रोड), रानी कौर (रिस्पना), प्रमिला कोहली (करनपुर), अशोक डोबरियाल (बकरालवाला), सुनील सोनकर (चुक्खूवाला), आशा सोनकर (इंदिरा कॉलोनी), चरणजीत कौर नागपाल (घंटाघर कालिका मंदिर), विशाल कुमार (शिवाजी मार्ग), मनोज जाटव (इंद्रेशनगर), रिंकी कपूर (धामावाला), अजय सिंघल (झंडा मोहल्ला), गीता रावत (डालनवाला उत्तर), दीपक चरण (डालनवाला पूर्व), राकेश मझखोला (डालनवाला दक्षिण), रीता विशाला ऋतु (कौलागढ़), सचिन गुप्ता (यमुना कॉलोनी), महेंद्र कौर कुकरेजा (गोविंदगढ़), बीना बिष्ट (श्रीदेवसुमननगर), अमिता सिंह (विजय पार्क), अंकित अग्रवाल (बसंत विहार), रमेश काला (पंडितवाड़ी), शुभम नेगी (इंदिरानगर), मीरा कठैत (सीमाद्वार), आशा भाटी (इंद्रापुरम), अर्चना पुंडीर (कांवली), रजनी (द्रोणपुरी), अनिता सिंह (पटेलनगर पश्चिम), मीनाक्षी मौर्य(गांधी ग्राम), संजीव मल्होत्रा (अधोईवाला), सिंदा रावत (चंदररोड एमडीडीए कॉलोनी), कमली भट्ट (ब्रदीश कॉलोनी), यतीश चंद्र काला (भगत सिंह कॉलोनी), विमल उनियाल (अजबपुर सरस्वती विहार), अनूप नौटियाल (माता मंदिर रोड), अलका धनै (चंद्र सिंह गढ़वाली अजबपुर), राकेश पंडित (शाहनगर), राजीव टोढी (धर्मपुर), सुशीला रावत (डिफेंस कॉलोनी), पूनम फरासी (गुजराड़ा मानसिंह), नीतू वाल्मिकी (आमवाला तरला), उर्मिला पाल (नेहरू ग्राम), कपिल धर (रायपुर), रविंद्र रावत (मोहकमपुर), सुशील गुप्ता (लक्खीबाग), महिपाल धीमान (पटेलनगर पूर्वी), राजपाल पयाल (विद्या विहार), सतीश कश्यप(ब्रहमपुरी), श्रद्धा सेठी (निरंजनपुर), आफताब अहमद शम्स (माजरा), सुभाष चौहान (टर्नर रोड), दीपक नेगी (भारुवाला ग्रांट), अंजली सिंघल (रेस्ट कैंप), राखी बड़थ्वाल (रेसकोर्स दक्षिण), दिनेश सती (दीपनगर), नीलम उनियाल (बंजरावाला), दयाराम (सेवलाकला), खालिदा अंसारी (मेहूंवाला), गोदावरी देवी(हरभजवाला), ईश्वरी नेगी (मोहब्बेवाला), सुखबीर बुटोला (चंद्रबनी), गोविंद गोसाईं (आरकेडिया-1), बीना रतूड़ी (आरकेडिया-2), रवि गुसाईं (नत्थनपुर-2), मोहित वालिया (नवादा), विनोद कुमार (हर्रावाला), अजेयता (नकरौंदा) को प्रत्याशी बनाया गया है।

निवर्तमान पार्षद मोंटी भाजपा में शामिल

देहरादून नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस से निवर्तमान पार्षद बीना बिष्ट के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस से निवर्तमान पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह गोला के बेटे रोहन चंदेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। रविवार शाम को भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों, विधायकों, मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने रेसकोर्स दक्षिण वार्ड से निवर्तमान पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी को भाजपा में शामिल किया। मोंटी कांग्रेस से 2013 से 2018 तक पार्षद रहे हैं। उधर एमकेडी वार्ड में पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह गोला के बेटे रोहन चंदेल भी भाजपा में आ गए हैं। इस दौरान रेसकोर्स गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरभजन सिंह आनन्द, महासचिव बलवीर सिंह साहनी, राकेश त्यागी, गुरप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह, रोयिल चंदेल, रिकल, हिमांशु गोयल, विशाल साहनी, इंतजार, संजीव चतुर्वेदी, दिलशाद भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक हरबंस कपूर, उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More