33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा साजिशों की पार्टी है। वह समाजवादी नेताओं के विरूद्ध कुछ भी साजिश कर सकती हैं। गरीबों और भूखों को दिमाग से पराजित करने की योजना भाजपा की है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

      श्री यादव ने कहा कि हमारी मांग तो यह है कि विकास देश के काम आए। गरीबी मिटनी चाहिए, बेकारी दूर हो और भुखमरी समाप्त हो। यही भाजपा से बुनियादी झगड़ा है। भाजपा ने देष को अनावश्यक मुद्दों पर उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है क्योंकि भाजपा के प्रचार में उलझ गए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बिगड़ जाएगा।

      पूर्व मुख्यमंत्री जी ने आज यह भी कहा कि जनगणना के आधार पर सभी के लिए न्याय, अवसर, अधिकार और सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में विभिन्न जातियों की आनुपातिक भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेगी। सामाजिक न्याय की अवधारणा को समाजवादी ही आगे बढ़ाएंगे क्योंकि वही इसके लिए संघर्षरत रही है। समाजवादी पार्टी ने सामाजिक भागीदारी के लिए जन यात्रा शुरू की थी।

       भाजपा सिर्फ सŸाा के लिए पिछड़ों की बात करती है। लेकिन भाजपा पिछड़ों को और पिछड़ा बनाए रखने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति बांटो और राज करों की है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता की कोई सुनवाई नहीं। जनहित का एक भी कार्यक्रम जनता तक नहीं पहुंचा हैं। भाजपा अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी उनकी वैमनस्य की राजनीति का मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध है।

        श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से गरीब का ही नुकसान हुआ है। राज्य में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ी हुई है। केन्द्र द्वारा घोषित 8 हजार करोड़ की धनराशि से गन्ना किसानों का कोई भला नहीं हुआ है। किसान बदहाल है। चिकित्सा व्यवस्था बर्बाद है। न तो केन्द्र और न ही राज्य सरकार कोई रोजगार दे सकी। नौकरी के नाम पर नौजवानों को धोखा दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नही है।

आज देश में गरीब, कमजोर, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसान, नौजवान उपेक्षित है जबकि कारपोरेट घरानों को संरक्षण मिल रहा है। अघोषित आपातकाल जैसे माहौल पैदा किया जा रहा है। भाजपा वह पार्टी है जो अपने वादो के प्रति ईमानदार नहीं है।

        समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 योजना, कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए यूपी डायल 100 नम्बर जैसी योजनाएं शुरू की गई थी। बीमारों को अस्पताल लाने- ले जाने के लिए 108 नम्बर समाजवादी एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। नवजात बच्चों और उनकी माताओं को अस्पताल से घर लाने- ले जाने के लिए 102 नम्बर एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। कृषि अर्थव्यवस्था के साथ सुविधाओं का विस्तार किया गया था। भाजपा सरकार ने इन सभी लोकहित की योजनाओं को बर्बाद कर दिया है।

        श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास विकास की कोई स्पष्ट विजन नहीं है। 60 हजार करोड़ के निवेश का बड़ा शोर मचा लेकिन राज्य सरकार यह नहीं बताती कि किस बैंक ने कितना लोन दिया है। भाजपा बताये कि समाजवादी पेंशन के बंटने में जाति-धर्म का भेद कहां हुआ था? किसानों के उत्पादों को सुगमता से बाजार में लाने के लिए मंडियों का निर्माण शुरू हुआ था उसे रोक दिया गया है। भाजपा की विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है उसका सन् 2019 में विस्फोट होना स्वाभाविक है।

         इस मौके पर सर्व श्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, श्रीमती जानकी पाल, अयोध्या पाल, राकेश पाल, विजय बहादुर पाल और अरविन्द कुमार सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More