देहरादून: जनपद देहरादून में नव नियुक्त जिलाधिकारी एस. ए मुरूगेशन ने आज अपना पदभार ग्रहण कर कोषागार के डबल लाॅक का चार्ज लिया।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री मुरूगेशन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का निराकरण करना है तथा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम छोर में निवास कर रहे व्यक्तियों तक पहुचाने का होगा। उन्होने कहा सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित हो रही है उनको प्राथमिकता के आधार पर आम जनमानस तक पंहुचाने का उनका मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को भौगोलिक स्थिति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में क्रियान्वित की जायेंगी। उन्होने कहा कि आम जनता की जो भी शिकायतों एवं समस्याएं होंगी उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत, प्रणब मुखर्जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बंशीधर तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी हरिगिरी, विशेष भू-अध्यापित अधिकारी कुसुम चैहान, मुख्य कोषाधिकारी मौहम्मद गुलफाम अहमद, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।