हरियाणा में गृहमंत्री अमित शाह ने 1200 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण

HR Breaking News (Haryana News in Hindi) हरियाणा सरकार की तरफ से कई प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में अब गृहमंत्री अमित शाह ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट का लोकार्पण (Inauguration of National Highway Project) किया है। इस प्रोजेक्ट से पूरे राज्य में आवागमन सुगम होगा और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। चलिए खबर में जानते हैं कि हरियाणा में गृहमंत्री अमित शाह ने अन्य किन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

गृह मंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक महत्ता को किया रेखांकित

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 1857 की क्रांति के नायकों नाना साहेब पेशवा (Heroes Nana Saheb Peshwa), महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, अजीमुल्ला खां, बेगम हजरत महल, अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर और 80 साल की उम्र में अदम्य साहस दिखाने वाले बाबू कुंवर सिंह के पराक्रम को नमन किया है। गृह मंत्री ने हरियाणा (Haryana Ki khabrein) के बारे में कहा है कि यह वही पावन धारा है, जहां वेदों की रचना हुई है और सरस्वती का प्रवाह रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही ये बात

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से अंबाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति (Ambala Cantonment) में बने भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया है। इस दौरान गांधी ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने शहीदों के सर्वस्व बलिदान के बारे में बताया है, उसके बाद ही आज हम स्वतंत्र भारत देख पा रहे हैं। उनका कहना है कि जो देश अपनी स्वतंत्रता की कीमत को नहीं समझता हे और वीरों के बलिदान को सुनहरे अक्षरों में नहीं लिखता है, वह देश कैसे आगे बढ़ेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट का लोकार्पण 

इस दौरान गृह मंत्री की ओर से इलाके के ढांचागत विकास को रफ्तार देते हुए 1200 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट (National Highway Project) का लोकार्पण किया है। उनका कहना है कि इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति भी रहे हैं।

भारतीय सेना में हरियाणा से आते है अधिक जवान 

उन्होंने राजा नाहर सिंह और राव तुलाराम की वीर परंपरा के बारे में बताया। उनका कहना हे कि छोटा राज्य होने के बाद भी भारतीय सेना में सबसे अधिक जवान आज भी हरियाणा से आते हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका (International Games medal table) में हरियाणा अव्वल नंबर पर है। जब देश को खाद्यान्न की आवश्यकता थी, तो यहां के किसानों ने देश को अन्न भंडार दिया था।

कितने एकड़ में बनाया गया है यह स्मारक 

बता दें कि स्मारक निर्माण में हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज (Transport Minister Anil Vij) की कोशिशों की सराहना करते हुए गृह मंत्री का कहना है कि जब तक यह ऐतिहासिक स्मारक रहेगा, तब तक अंबाला और देश की जनता अनिल विज के समर्पण को याद करेगी।

गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का कहना है कि यह स्मारक 22 एकड़ इलाके में बनाया गया है और लगभग 594 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्मारक युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति का केंद्र बनेगा। 

इसमें वर्चुअल रियलिटी, होलोग्राम, इंटरएक्टिव प्रोजेक्शन, 400 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन-एयर थिएटर तथा लाइट एंड साउंड शो तैयार किया है, जो देखने वाले को सीधे 1857 के दौर में ले जाएगा। उन्होंने आह्वान किया है कि देशभर के युवाओं को अंबाला आकर इस स्मारक के दर्शन करने चाहिए।

Related Articles

Back to top button