हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 500 नई बस खरीद को दी मंजूरी, पानीपत-गुरुग्राम में बनेंगे नए पुल, 9 काम मंजूर

HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा की हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में कई कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसमें प्रदेश में परिवहन व्यवस्था से लेकर सड़क व्यवस्था तक का ध्यान रखा गया है। बैठक में प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से मौहर लगा दी गई है। हरियाणा में डेवलपमेंट के नए कार्य अब किए जाएंगे।
कूल 9 प्रस्ताव किए गए मंजूर (Haryana News Update Today)
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 9 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इन प्रस्ताव में हरियाणा में परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 500 बस खरीदने की मंजूरी दी गई है। गुरुग्राम में दो नए फ्लाईओवर व एक अंडरपास के निर्माण को भी मंजूर किया गया है।
नए मानकों के अनुरूप खरीदी जाएंगे नई बस
हरियाणा में नई बसों की खरीद नए मनकों के अनुरूप की जाएगी। रोडवेज में 500 डीजल इंजन वाली नॉन एसी बस खरीद को मंजूरी मिली है। यह सभी बस bs6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी। यह दिसंबर या फिर 2027 की शुरुआत में खरीदी जाएंगी। बता दें कि इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में, एनसीआर में प्रदूषण ज्यादा होता है। ऐसे में bs6 मानक की बसें यहां चल सकती हैं।
24 ट्रक भी खरीदे जाएंगे
इतना ही नहीं, हरियाणा रोडवेज में 24 नए ट्रकों की खरीद को मंजूरी दी गई है। यह ट्रक रोडवेज डिपो व सब डिपो के लिए खरीदे जाएंगे। इससे बस अड्डे में सामान पहुंचाने व लाने ले जाने के लिए आसानी होगी। रोडवेज के डिपो और सब डिपो के लिए एक वर्ष की आवश्यकता के लिए डीजल एग्जास्ट फ्लुएड की खरीद भी मंजूर कर दी गई है।
राजकीय कॉलेज के लिए फर्नीचर खरीद को स्वीकृति
हरियाणा में परचेज कमेटी की तरफ से राजकीय कॉलेज के लिए फर्नीचर की खरीद को स्वीकृति दी गई है। यह कॉलेज जींद के गांव हैबतपुर के अंदर स्थित है। इस कॉलेज का नाम संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय मेडल कॉलेज है। इसके अलावा रोहतक स्थित स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शिक्षक आवासों के बचे हुए कार्य को पूरा करने की भी मंजूरी मिल गई है।
पानीपत में बनाया जाएगा नया फ्लाईओवर, गुरुग्राम में बनेंगे 2 नए पुल (Panipat News, Gurugram News)
हरियाणा के पानीपत में नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण पानीपत में रेलवे ओवरब्रिज के रूप में किया जाएगा जो जीटी रोड से डाहर गांव होते हुए नेशनल हाईवे 709 तक रेलवे ओवरब्रिज का काम करेगा। गुरुग्राम में भी यातायात के दबाव को कम करने के लिए तीन परियोजना मंजूर की गई है। इसमें गुरुग्राम के सेक्टर 45-46 और 51-52 चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सेक्टर 86-87 और 89-90 के चौराहे पर दूसरा फ्लाईओवर बनेगा। वहीं मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सेक्टर 27-29 और सेक्टर 43-44 के चौराहे पर अंडरपास बनाया जाएगा।
पैसों की की गई है बचत
हरियाणा की हाई पावर परचेज कमेटी की तरफ से रुपए भी बचाए गए हैं। दरअसल सरकार ने 11.96 करोड़ रुपए की बचत की है। इन परियोजनाओं पर सरकार की तरफ से 351.46 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत थी। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में जो 9 परियोजनाओं पर कूल 11.96 करोड़ रुपए बचाए गए। इसमें तीन परियोजनाओं पर 7.40 करोड़ तो 6 परियोजनाओं पर 4.56 करोड़ रुपए की बचत की गई है।




