School Holidays on Diwali : दिवाली पर स्कूलों में 12 दिन की छुट्टी, आदेश जारी, जानें कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद

HR Breaking News (School Holidays on Diwali) भारत देश में फिलहाल त्योहारों का सीजन चल हुआ है और ऐसे मौके पर अक्सर स्कूली बच्चों को छुट्टियों से जुड़ी खबर बड़ी अच्छी लगती है। दिवाली के त्योहार पर भी काफी सारी छुट्टियां होती है। अबकी बार दीपावली (Diwali 2026) नवंबर महीने की शुरुआत में है और इस त्यौहार की खास मौके पर भी स्कूलों की छुट्टियां की जाती है और इस साल की छुट्टियों का कैलेंडर (School holiday calendar 2026) भी जारी हो चुका है जिसका छात्र काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। दीपावली पर स्कूलों में 12 दिन की छुट्टियों का आदेश जारी हो चुका है और इन छुट्टियों को लेकर छात्रों के मन में उत्साह का माहौल है। चली जान लेते हैं कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद।
कितने दिन रहेगा स्कूलों का अवकाश? (Holidays on Diwali)
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan School Holidays 2026) के स्कूलों में 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक स्कूलों का अवकाश रहेगा और इस दौरान नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। जानकारी सामने आई है की छुट्टियां खत्म होने के बाद 16 नवंबर से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। स्कूलों की 12 दिन (12 Days School Holiday) के इस अवकाश से जुड़े अपडेट को सुनकर छात्र काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दे की अलग-अलग राज्य और बोर्ड के हिसाब से स्कूलों की छुट्टियां अलग है ऐसे में छुट्टियों से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए विद्यार्थियों और टीचरों को अपने स्कूल से मिलने वाले निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।
छुट्टियों में पढ़ाई का रखे ध्यान (Diwali School Holidays 2026)
दीपावली की छुट्टियां केवल त्यौहार मनाने और आराम करने के लिए ही नहीं बल्कि पढ़ाई को बेहतरीन बनाने का भी एक अच्छा मौका है। विद्यार्थी परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के लिए भी समय निकाल सकता है। छुट्टियों में स्कूल से मिले हुए गृह कार्य को पूरा करें और अब तक पढ़ाए गए सब्जेक्ट को दोबारा दोहराएं। जिन सब्जेक्ट में परेशानी हो रही है उनकी नियमित पढ़ाई करें और त्योहार की तैयारी और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखें।
दिवाली पर होने वाली इन छुट्टियों को खत्म होने से पहले विद्यार्थियों को स्कूल दोबारा (Diwali Vacation 2026) जाने की तैयारी भी कर लेनी चाहिए, ताकि 16 नवंबर से दोबारा पढ़ाई शुरू होने पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। विद्यार्थियों को छुट्टियों के इस दौर में स्कूल से जारी होने वाले हर नए निर्देश पर ध्यान देना जरूरी होगा।




