Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/ujlmiqzu/public_html/wp-content/mu-plugins/drift-indexer.php on line 5630
18 करोड़ से होगा जीटी रोड का चौड़ीकरण, 2 प्रोजेक्ट को मंजूरी – Online Latest News Hindi News , Bollywood News

18 करोड़ से होगा जीटी रोड का चौड़ीकरण, 2 प्रोजेक्ट को मंजूरी

HR Breaking News – उत्तर प्रदेश सड़क कनेक्टिविटी के मामले में सबसे मजबूत राज्य है। सरकार यहां लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। अब यूपी वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, कस्बा कुरावली से गुजर रहे जीटी रोड (UP Kuravali GT Road) की हालत काफी ज्यादा खराब है। जर्जर हो चुके इस रोड के निर्माण की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। 

जीटी रोड की हालात काफी खराब – (Lates News)

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि GT रोड पर स्थित नगर पंचायत कुरावली का आबादी वाले भाग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग को पुराने NH-91 के बाईपास (UP NH-91 Bypass) के नाम से भी जाना जाता है। सड़क पर निरंतर वाहनों की आवाजाही के चलते कई जगह पर गड्ढे हो चुके हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवगमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सड़क के पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई है। 

जीटी रोड के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी –

जीटी रोड (GT Road in UP) के चौड़ीकरण को लेकर शासन स्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा जिस पर 18 करोड रुपए की लागत आएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड DC मुकेश ने बताया की निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदारों को 12 नवंबर दोपहर तक ऑनलाइन बिड के माध्यम से प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उसी दिन ही टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से बिड सार्वजनिक की जाएगी। स्वीकृति के 12 महीने के अंदर मार्ग का निर्माण पूरा करना होगा। 

कला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क होगी चौड़ी – 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश (UP News) में अन्य सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम भी जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार कला आम से भूड़ चौराहे तक सड़क बढ़ाई जाएगी। दरअसल बुलंदशहर (Bulandshahr News) का काला आम चौराहा शहर के प्रमुख यातायात केंद्रों में से एक है। यहां से भूड़ चौराहे तक दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक जाम लग जाता है। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते सड़क चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई है। 

डिवाइडर के दोनों और 1.5-1.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क – 

PWD ने सड़क की क्षमता बढ़ाने के लिए डिवाइडर के दोनों और 1.5-1.5 मीटर अतिरिक्त चौड़ाई करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना का उद्देश्य सड़क परिवहन की आवाजाही को आसान करना है। सड़क के चौड़ा होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। वाहनों को निकालने के लिए ज्यादा मिलेगी और ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button