केशव मौर्य ने तीन खण्ड विकास अधिकारियों को किया निलम्बित, ग्राम्य विकास विभाग में भ्रष्टाचार पर नकेल

केशव प्रसाद मौर्य ने गौशालाओं में गोवंश के संरक्षण, देखभाल एवं व्यवस्थाओं में लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। बदायूँ जनपद के दो खंड विकास अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई है, जबकि कासगंज जनपद के पटियाली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार को कथित वीडियो प्रकरण के संबंध में निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
श्री मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है कि प्रदेश की सभी गौशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जहां भी अव्यवस्था, अनियमितता, संसाधनों की कमी अथवा गोवंश की देखभाल में लापरवाही सामने आए, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
उप मुख्यमंत्री ने बदायूँ जनपद के म्याऊँ विकास खंड के खंड विकास अधिकारी श्री राकेश कुमार निराला को अभिगांव गौशाला में 20 गोवंश की मृत्यु के मामले में प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाया गया है। गौशाला की निर्धारित क्षमता 100 गोवंश होने के बावजूद वहां 428 गोवंश संरक्षित पाए गए। जनपद में पूर्व से रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद अस्थायी व्यवस्था एवं अतिरिक्त शेड की व्यवस्था नहीं कराए जाने को गंभीर लापरवाही माना गया है। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए संयुक्त विकास आयुक्त, बरेली मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
एक कथित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए श्री मौर्य ने कासगंज जनपद के पटियाली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार से संबंधित सामने आने के बाद प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता के संकेतों को देखते हुए उन्हें निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।




