PM मोदी के 25 साल के सफर पर CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ-साथ आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

PM मोदी ने श्रीविनायक मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार, 7 अक्टूबर की सुबह नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्रीविनायक मंदिर में दर्शन किए। प्रधानमंत्री के रूप में उनके देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भगवान श्री गणेश से देशभर के लोगों के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने इस अवसर पर पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया।

25 साल की सार्वजनिक सेवा का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, सुशासन और राष्ट्रसेवा के सफर को याद किया जा रहा है।

उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button