उत्तराखंड- महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर


 

टिहरी ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आए दिन वन्यजीवों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला टिहरी जिले से सामने आया है। 

प्रतापनगर क्षेत्र के नौघर गांव में गुरुवार की शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार संगीता देवी (40) पत्नी अनार सिंह गुरुवार की शाम करीब 5 बजे अपने गांव के पास गाैशाला की ओर जा रही थी। तभी पास में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया । महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लाेगाें ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया।

जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। महिला को घायल अवस्था में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लेकर गए जहां डाक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला काे हायर सेंटर रेफर कर दिया है गुलदार की बढती घटनाओं काे देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button