CIBIL Score पर क्रेडिट कार्ड के बंद होने का क्या पड़ता है इफेक्ट, जानें ताजा नियम


HR Breaking News (CIBIL Score) आज सुविधाओं भरे युग में लोगों को अपनी जरूरतों के सामान के लिए भी लोन लेना पड़ता है। इस मशीनी युग में लोन लेना एक आम जरूरत बन गई है। व्यक्ति अपने हर छोटे बड़े काम के लिए लोन या ईएमआई पर सामान लेने लगा है। परंतु, यह तब ही संभव हो पाता है जब आपका सिबिल स्कोर बढ़िया हो।
क्रेडिट कार्ड होता है अहम
सिबिल स्कोर (CIBIL Score) सिबिल स्कोर अच्छा है तो संभावना है कि आपको आसानी से लोन मिल जाए। आपका क्रेडिट कार्ड सही है तो आपको आर्थिक लेनेदेन सरल रहेगा और इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड आपके CIBIL स्कोर पर भी असर डालता है। आपका क्रेडिट कार्ड से लोन चल रहा है तो निसंदेह अपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) भी अच्छा ही रहेगा, जब तक आप समय पर ईएमआई भरेंगे। वहीं, अब सवाल यह है कि अगर आपका पांच साल पुराना क्रेडिट कार्ड किसी कारणवश बंद कराने की सोचते हैं, तो क्या इससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है।
बुद्धमानी का काम है क्रेडिट कार्ड का प्रयोग
आज के समय में क्रेडिट कार्ड का प्रयोग ज्यादा होता है। फाइनेंस से जुड़े ज्यादातर लोग अपना काम करने के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Score) का ही प्रयोग करते हैं। इसी के साथ आप अगन समझदारी व बुद्धिमता के साथ क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी समय पर मदद भी होगी और आपका सिबिल स्कोर भी बेहतरीन बना रहेगा। मान लें आप क्रेडिट कार्ड का बिल जमा नहीं कराते हैं, तो अब यह लापरवाही आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को खराब कर सकती है।
क्रेडिट कार्ड बंद कराने Cibil Score पर प्रभाव
किसी क्रेडिट कार्ड को बंद कराना है तो उसकी क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि कम हो जाती है। जितनी सकारात्मक आपकी क्रेडिट हिस्ट्री उतना ही सही आपका CIBIL स्कोर रहेगा। इसके साथ ही अगर आपका पुराना कार्ड 5 साल या उससे अधिक समय तक एक्टिव था, तो उसे बंद करने से आपकी औसत क्रेडिट हिस्ट्री में कमी आ सकती है, इससे आपके सिबिल स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड बंद कराने से (CUR) क्रेडिट यूटिलाइजेशन अनुपात मतलब की क्रेडिट का इस्तेमाल करने का अनुपात आपका बढ़ सकता है।
इसे समझने के लिए मान लिजीए की आपके पास 2 लाख रुपये की क्रेडिट सीमा थी। आपने इस लिमिट वाला अपना कार्ड बंद कर दिया, इससे आपकी मौजूदा क्रेडिट सीमा (CIBIL Score) कम होकर 1 लाख रुपये तक ही रह गई, तो आपका क्रेडिट कार्ड का अनुपात बढ़ जाएगा, इसका प्रभाव आपके सिबिल स्कोर पर नकारात्मक रुप से पड़ता है।
इस प्रकार से कराएं क्रेडिट कार्ड को बंद
क्रेडिट कार्ड (Credit Card Uses) को बंद कराने के कुछ अच्छे तरीके भी हैं। ये तरीके आपको इकॉनोमिक क्राइसेस से बचा सकते हैं। यदि आपका किसी भी प्रकार का वार्षिक शुल्क नहीं है, तो अपने कार्ड को चालू रख सकते हैं । वहीं, अगर आप फिर भी अपना कार्ड बंद कराना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने अन्य कार्डों का प्रयोग एक तय सीमा तक ही रखें।
ऐसा करने से आपका क्रेडिट (Credit Card News) यूटिलाइजेशन कम रहेगा और आपको इसका लाभ मिलेगा। वहीं, आपका यह कार्ड काफी साल पुराना है, तो इसे चालू रखना ही एक सही फैसला हो सकता है। ऐसा करने से आपकी बहुत अच्छी और ज्यादा लंबी क्रेडिट हिस्ट्री बनी रह सकती है।


