हरियाणा में 500 बसों का आवंटन, हिसार डिपो को मिलेंगी 37 नई बसें

HR Breaking News (Haryana New Buses) हरियाणा रोडवेज के बेड़े में अब जल्द ही 500 नई बसें जोड़ी जाने वाली है, जिसके तहत हिसार डिपो को 37 बसें आवंटित (Buses allotted to Hisar depot) की गई है। लंबे समय बाद बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे यात्रियों को लाभ मिल सकता है और परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि किन जिलों में कितनी बसें आवंटित की जाने वाली है।

हिसार व हांसी डिपो से संचालित है इतनी बसें

हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) के बेड़े में 599 नई स्टैंडर्ड नॉन एसी बसें शामिल की जाने वाली है, जिसके तहत हिसार डिपो को 37 बसें अलोट की है। प्रदेश के 22 डिपो में होने वाले इस अलॉटमेंट में भिवानी को सबसे ज्यादा 40 बसें मिलेंगी। परिवहन निदेशालय की ओर से कंपनी को डिपोवार बसों की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी हिसार व हांसी डिपो से 256 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 21 वातानुकूलित बसें हैं।

बेड़े में बसों की संख्या दोगुनी करने की मांग 

इन्हें दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ रूट पर संचालित किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने कंपनी को संबोधित डिपो के अलॉटमेंट और आपूर्ति आदेश के मुताबिक बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिसके लिए कंपनी को रोडवेज के संबंधित महाप्रबंधकों के साथ समन्वय करना होगा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन (Roadways Employees Union) के पदाधिकारी लंबे समय से बेड़े में बसों की संख्या दोगुनी करने की मांग कर रहे हैं।

मांग की तुलना में बेहद कम है बसों का आवंटन

उनके अनुसार अभी आवंटन मांग की तुलना में बेहद कम है। हालांकि इससे यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। रोडवेज डिपो के यातायात प्रबंधक का कहना है कि अभी मुख्यालय से बसों की खरीद का आदेश (Purchase order for buses) जारी किया गया है। कंपनी से चेचिस मिलने के बाद बॉडी तैयार होगी। उसके बाद बसें डिपों में पहुंचेंगी। इस प्रक्रिया में लगभग 1 महीने का वक्त लग सकता है।
 

Related Articles

Back to top button