Gold Price Today : तनिष्क, कल्याण, मालाबार ज्वेलर शॉप पर इस रेट में मिल रहा सोना, जानिये कहां मिलेगा सबसे सस्ता

HR Breaking News – (Gold Rate Today)। पिछले दिनों सोने व चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं ने रिकवरी करना शुरू कर दी है। चांदी 4 लाख 20 हजार रुपये के हाईलेवल से सस्ती होकर 2 लाख 25 हजार तक आ गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से सिल्वर 2 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आ रही है। वहीं सोने में भी भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब गोल्ड MCX पर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। 

MCX पर सोने व चांदी की कीमत – 

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6% से ज्यादा की तेजी के साथ 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना लगभग 1 प्रतिशत महंगा होकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया । हालांकि, मंगलवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों (MCX Gold Silver Rate) में मामूली गिरावट देखी गई, जो सीधे तौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर भी असर डालेगा। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और बाजार में सोने व चांदी की भारी डिमांड है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस ज्वेलरी स्टोर पर सोने का क्या भाव चल रहा है।  

तनिष्क के स्टोर पर सोने का ताजा भाव – 

टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 10 फरवरी, मंगलवार को गहने वाला सोना (Tanishq Gold Rate) 22 कैरेट 14,515 रुपये प्रति 1 ग्राम बिक रहा है तो वहीं 10 ग्राम यानी प्रति तोला सोने की कीमत 1,45,150 रुपये चल रही है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 15,835 प्रति 1 ग्राम है और प्रति 10 ग्राम का भाव 1,58,350 रुपये है। 

कल्याण ज्यूलर्स पर सोने की कीमत – 

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम (Kalyan Jewellers Gold Rate) सोने की कीमत 14,475 रुपये है। वहीं 22 कैरेट यानी गहने वाला सोना  1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

जोयअलुक्कास परे सोने की कीमत – 

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Joyalukkas Gold Price Today) 14,475 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोने का भाव  1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर सोने का रेट – 

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 10 फरवरी को 22 कैरेट गोल्ड रेट (Senco Gold and Diamonds Gold Price) 14,498 रुपये प्रति 1 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,44,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स सोना रेट – 

आज मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोना (Malabar Gold and Diamonds Gold Price) 14,475 रुपये बिक रहा है। यहां 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,750 रुपये 10 ग्राम है।

सोने-चांदी की कीमतों में अंतर

जानकारी के लिए बता दें कि MCX और COMEX पर सोने और चांदी में होने वाला कारोबार सीधे तौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर असर डालता है। हालांकि, MCX, COMEX और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अलग-अलग वजहों से थोड़ा कम-ज्यादा हो सकता है। दुकानों और ज्यूलरी कंपनियों के स्टोर पर मिलने वाले सोने और चांदी की कीमतें (Sone Chandi ki Kimat) आमतौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर आधारित होती हैं। हालांकि, ये MCX के साथ तालमेल बनाकर तय होती हैं।

Related Articles

Back to top button