हल्द्वानी – दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

 हल्द्वानी ( उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।  यहां गौलापार क्षेत्र में  दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा शनिवार शाम देवला मल्ला, कुंवरपुर के पास तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ।  मिली जानकारी के मुताबिक गौलापार क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम गौलापार बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुंवरपुर के पास सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई

 टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार तीनों लोग गाड़ी से छिटककर गिर गए।  घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची पुलिस ने तीनों को एसटीएच भिजवाया। एसटीएच पहुंचने से पहले हरीश ने दम तोड़ दिया।

पवनेश और चंदन बिष्ट को एसटीएच से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंदन बिष्ट की भी मौत हो गई। पवनेश का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button