उत्तराखंड में भीषण हादसा- यहां खाई में गिरा वाहन , तीन युवकों की दर्दनाक मौत

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर इस हादसे में तोता घाटी के पास पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे की तीन लोगों की मौत हो गई।
देवप्रयाग थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने हादसे की पुष्टि की है।थाना प्रभारी बुटोला ने बताया कि देहरादून जिले के डोईवाला निवासी बबली कौर ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा मोहन सिंह (25), पिकअप चालक प्रवीण राठौर (25) और तारा चंद्र (24) 25 अक्टूबर की रात एशियन पेंट्स गोदाम, कुआंवाला, देहरादून से पेंट और पुट्टी के कट्टे लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे। उन्हें 26 अक्टूबर तक गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे निर्धारित समय तक नहीं पहुंचे।




