आज पूरा विश्व इन महान विभूतियों के जन्मदिन को मना रहा है: गौरव कुमार

शिवसेना उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर शिवसेना प्रमुख बाल साहेब ठाकरे जी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी पुष्पांजलि अर्पित करी।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए शिवसेना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आज पूरा विश्व इन महान विभूतियों के जन्मदिन को मना रहा है उन्होंने कहा कि जहां देश के बाहरी दुश्मनों से लडने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज बनाई वही 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे जी ने देश के आंतरिक दुश्मन से देश को बचाने के लिए शिवसेना का निर्माण किया।

शिवसेना जिला उपप्रमुख शिवम् गोयल ने कहा कि पूरा देश इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता है एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है आज पूरे देश इन महान नेताओं के कदमों पर चलने की आवश्यकता है ताकि इस देश के बाहरी एवं आंतरिक दुश्मनों से देश को बचाया जा सके।

इस अवसर पर रोहित बेंदी,वासु गौरव कुमार ,रामावतार गुप्ता, अभिनव बेंदी, सुभाष गुप्ता, हर्षित कुमार, गोकुल परविन्दा, मनिंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, पुलकित परविन्दा आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button