सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं और 12वीं का सीबीएसई रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित वर्ष 2024  की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कक्षा बाहरवीं और दसवीं के छात्रों ने लगातार शानदार अंकों के साथ व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप से अप्रतिम प्रदर्शन करके सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने स्वयं को देश के शीर्ष (सीबीएसई) सह-शैक्षिक आवासीय स्कूलों में श्रेष्ठता के शिखर पर स्थापित किया है। कक्षा 12 ह्यूमैनिटीज वर्ग में छात्रा समृद्धि झा 96.25% के साथ टॉपर रहीं, साथ ही अक्षरा 95.75 के साथ दूसरे स्थान पर रही।  साइंस वर्ग में आरव शर्मा 94.50 के साथ टॉपर रहे। साथ ही आशुतोष अग्रवाल ने 94% और देव वर्मा ने 91% अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कॉमर्स वर्ग में जाह्नवी 94.25% के साथ टॉपर रहीं और लेखम लोंगकुमेर 93.50% व वेदांत काबरा 92% अंक प्राप्त किए हैं।

सीबीएसई 10वीं के परिणामों में एकाक्षर प्रताप सिंह 96.60% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहेI साथ ही नेनकर मोन्यो 96.20%, स्टेंजिन 95.40%, आन्या पाठक 95% और एंजेल गोयल ने 94.80% अंकों के साथ अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया है।

सेलाकुई इंटरनेशनल विद्यालय के हेडमास्टर श्री राशिद शरफुद्दीन ने बताया कि विद्यालय के परीक्षा परिणामों का मुख्य आकर्षण सदैव से कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों का उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रयास रहा है। पूरे बैच का प्रदर्शन वास्तव में पूरे स्कूल के सतत एवं समेकित प्रयास की अभिव्यक्ति है। छात्रों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निजी रूप से विद्यालय की गौरवशाली परंपरागत उपलब्धि है। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सिद्धांततः विद्यालय की उपलब्धि एवं छात्रों का निजी शैक्षिक प्रदर्शन केवल टॉपर्स तक ही सीमित न होकर पूरे बैच की सामूहिक एवं विद्यालय की संकुल शैक्षिक उपलब्धि के रूप में देखता है।

Related Articles

Back to top button