टोक्यों पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को सम्मानित करते हुएः सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक  जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी श्री मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button