बिहार में 1261 करोड़ की लागत से बनेगी 74.8 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन, 550 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

HR Breaking News (new railway line) बिहार में यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। अब जल्द ही बिहार में एक ओर नई रेलवे लाइन (new railway line In Bihar) बिछाई जाने वाली है, जिस पर 1261 करोड़ की लागत आंकी गई है। अब इस नई रेलवे लाइन के बिछाए जाने से व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खबर में जानिए बिहार के नए रेलवे लाइन प्रोजेक्ट के बारे में-
सुरंग के फिजिलिविटी की जांच हुई पूरी
सरकार की ओर से अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन (Ajgaivinath Dham-Katoria new railway line) बनाने का कार्य तेज किया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया नई रेललाइन में बनने वाले सुरंग के फिजिलिविटी की जांच पूरी हो गई है। लागत से जुड़ी जटिलताओं की वजह से बेलहर से सुइया के बीच बनने वाले टनल के फिजिलिविटी की जांच पूरी कर ली गई है।
550 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
रेलवे के इस प्रोजेक्ट (Bihar Railway Projects) के लिए 550 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण किया जाना है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। प्रोजेक्ट पूरा होने में दो साल का वक्त लगेगा। 1261 करोड़ की लागत से 74.8 किलोमीटर लंबी इस प्रोजेक्ट पर नए साल में काम शुरू करने का प्लान है। इस प्रोजेक्ट से भागलपुर और देवघर के साथ ही पूरे देश के शिव भक्तों को ट्रेनों से ट्रेवल करने में आसानी होगी।
इतनी रह जाएगी अजगैवीनाथ धाम से देवघर की दूरी
यह प्रोजेक्ट असरगंज, तारापुर और बेलहर के रास्ते में पड़ता है। इस प्रस्तावित रेलखंड में असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में स्टेशन बनाया जाएगा और कटोरिया एक जंक्शन स्टेशन बनेगा। फिलहाल तो अभी कटोरिया स्टेशन बांका–देवघर रेल लाइन पर है। प्रोजेक्ट (Railway Projects In Bihar) के पूरा होने पर हर साल लाखों श्रद्धालुओं के जल लेकर देवघर तक जाना आसान होगा।
वर्तमान में तो अजगैवीनाथ धाम से देवघर की दूरी वाया भागलपुर, बांका, कटोरिया 131 किलोमीटर के आस-पास है, जो नई लाइन के बनने के बाद कम होकर 101 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे अजगैवीनाथ धाम और देवघर के बीच कनेक्टिविटी सुगम होगी।
देवघर से कटोरिया लाइन बांका से होगी कनेक्ट
बता दें कि देवघर से कटोरिया तक लाइन (Deoghar to Katoria line) पहले ही बिछी हुई है, जो बांका से कनेक्ट है। अजगैवीनाथ धाम से कटोरिया तक लाइन बिछाने के बाद अजगैवीनाथ धाम देवघर और बांका से कनेक्ट होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रेलवे लाइन की जाल बिछ जाएगी। कई ऑप्शनल रास्ता मिल जाएगा। इसके साथ ही अजगैवीनाथ धाम-कटोरिया रेललाइन जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज, अजगैवीनाथ धाम-भागलपुर-दुमका रेलखंड (Ajgaivinath Dham-Bhagalpur-Dumka railway section) से कनेक्ट होगा।
अभी जारी है भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस
जब गोड्डा-पीरपैंती लाइन (Godda–Pirpainti line) बिछाने का कार्य पूरा होगा, तो अजगैवीनाथ धाम भागलपुर से होकर के गोड्डा-पीरपैंती रेलखंड से भी जुड़ेगा। भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन से बांका कनेक्ट होगा। नई रेललाइन के निर्माण के बाद इस इलाके के लोगों को देवघर जाने के लिए दो रूट मिल सकेंगे, जिससे देवघर के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ सकेगी। वहीं, इलाके का विकास होगा।
मालदा मंडल के PRA का कहना है कि अभी काम चल रहा है। भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का प्रोसेस चल रहा है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जैसे ही पूरी होती है तो आगे रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।




